छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *रायगढ़, 6 नवंबर* । धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी, जेबकटमारी, झपटमारी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित सशस्त्र पेट्रोलिंग और विजुअल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी के निर्देशों के पालन में सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उईके, डीएसपी अजय नागवंशी, टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजारों में पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन शाम के समय रक्षित केंद्र के सशस्त्र जवानों एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा पैदल एवं सशस्त्र पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें बाजारों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही सादी वर्दी में पुलिस जवानों की तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ के बीच चोरी, उठाईगिरी एवं झपटमारी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। विशेष रूप से सराफा दुकानों, मोबाइल शोरूम एवं अन्य कीमती सामानों के प्रतिष्ठानों के आसपास सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य त्योहारी खरीदारी के दौरान आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का प्रभावी संदेश देना है।

इसी प्रकार तहसील थानों में थाना प्रभारी अपने थानों के जवानों के साथ बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील*

त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करते समय नागरिक सतर्क रहें, अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा घटना-दुर्घटना की सूचना के लिए डायल 112 अथवा निम्न नंबरों पर संपर्क करें—
• पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़: 9479193299
• थाना प्रभारी कोतवाली: 9479193209
• थाना प्रभारी चक्रधरनगर: 9479193210

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!