Uncategorized

धमतरी में मौसम का बदला मिजाज, VIDEO: एक घंटे की बारिश के साथ ओलावृष्टि; गरज-चमक के बीच अंधेरा छाया – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के धमतरी में मौसम ने अचानक करवट ली। शहर में तेज बारिश के साथ एक मिनट तक लगातार ओले गिरे। आसमान में काले बादल छा गए और चारों तरफ अंधेरा हो गया। बिजली की कड़क और बादलों की गरज के बीच बूंदाबांदी शुरू हुई।

.

मौसम विभाग ने दुर्ग-राजनांदगांव समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका था। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है।

पिछले दो दिनों से जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस अचानक बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका है।

लू जैसी गर्म हवाओं से अब राहत

प्रदेश के कई जिलो में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है तेज गर्मी और लू जैसी गर्म हवाओं से अब राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट हुई है। इसी के तहत धमतरी जिले को भी मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी जारी किया है।

सुबह 7 बजे से तेज धूप वहीं 9 बजे के बाद अचानक मौसम बदलने लगा। घने बादल छा गए और अंधेरा होने लगा। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। काफी देर तक बूंदाबांदी हुई फिर बारिश का पानी बड़ी बूंद के साथ शुरू हो गई।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दुर्ग-राजनांदगांव समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:बेमेतरा-बालोद में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी; पेंड्रा में बर्फ की चादर बिछी

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। आज पांचों संभाग में यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी और बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, बेमेतरा, कबीरधाम में तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!