Uncategorized

धमतरी में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा: 4 किमी की पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर को किया नमन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


धमतरी में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें लेकर 4 किलोमीटर की पदयात्रा की। यात्रा का समापन बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ह

.

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रही है।

प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

यह यात्रा कांग्रेस जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, मठ मंदिर चौक, गोल बाजार, मकई चौक और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का संकल्प है।

लोकतंत्र को कमजोर कर रही है मोदी सरकार – विनोद तिवारी

जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि “मोदी सरकार विपक्ष को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसियों के छापे केवल राजनीतिक बदले की भावना से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज संवैधानिक संस्थाएं सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।”

जनता के अधिकारों पर हो रहा है हमला – विधायक ओंकार साहू

विधायक ओंकार साहू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस का नहीं, पूरे देश का मुद्दा है। उन्होंने कहा, “भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार गरीबों और आदिवासियों पर बुलडोजर चला रही है, और उनके अधिकारों का हनन कर रही है।”

विधायक ने स्थानीय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “धमतरी जिले में प्रशासन रेत और जमीन माफियाओं के आगे पूरी तरह नतमस्तक है। जल संरक्षण की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, चोरी, नशाखोरी और जुए जैसे अपराध चरम पर हैं, जबकि पुलिस थानों में पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।”

कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, महिला मोर्चा, युवा कांग्रेस और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!