Uncategorized

धमतरी में भारतमाला प्रोजेक्ट में चोरी: जानवरों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे नॉइज बैरियर के 14 स्टील पोल हुए पार,पुलिस कर रही जांच – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन



धमतरी में भारतमाला प्रोजेक्ट में चोरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट में चोरी की घटना सामने आई है। जंगली जानवरों को वाहनों की हॉर्न से बचाने के लिए लगाए जा रहे नॉइज बैरियर के 14 स्टील पोल चोर उठा ले गए। इस चोरी की कीमत लगभग 38,556 हजार बताई जा रही है।

.

यह घटना सरंगपुरी, करैहा और वेधवापथरा के बीच हुई, जहां नॉइज बैरियर लगाने का काम चल रहा था। इन पोल्स को सीमेंट और नट-बोल्ट की मदद से मजबूती से खड़ा किया गया था। बताया गया है कि चोरों ने नट-बोल्ट काटकर पोल निकाल लिए और वाहन में लादकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, पिकअप वाहन पर शक

भारतमाला प्रोजेक्ट के असिस्टेंट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चोरी की रात एक संदिग्ध पिकअप वाहन साइट के पास देखा गया था। आशंका है कि उसी वाहन का इस्तेमाल चोरी के सामान को धमतरी या रायपुर ले जाकर बेचने के लिए किया गया है। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

चोरी में 5 से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस चोरी को अंजाम देने में कम से कम पांच लोगों का हाथ हो सकता है। संबंधित ठेकेदार ने इसकी रिपोर्ट दुगली थाना में दर्ज करवा दी है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध पिकअप और स्थानिक लोगों से पूछताछ के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर सवाल

भारतमाला प्रोजेक्ट देश के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर मिशनों में से एक है, लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल परियोजना की गति को बाधित करती हैं, बल्कि सुरक्षा प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल उठाती हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!