छत्तीसगढ़
धार्मिक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव के पैर में चोट, सिम्स अस्पताल में प्लास्टर
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है। चोट लगने के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके पैर पर प्लास्टर किया गया।
डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। चोट के चलते उनकी आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसी दौरान उनके पैर में चोट लगी। चोट की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सिम्स अस्पताल में उनका उपचार किया गया और पैर पर प्लास्टर किया गया।
चोटिल होने की खबर के बाद उनके सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। इस संबंध में अधिकारिक रूप से अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
15 अगस्त विज्ञापन




