Uncategorized

देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाबालिग सहित 5 आरोपियों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

15 अगस्त विज्ञापन


देवी देवताओं की मूर्तियों में आपत्तिजनक कृत्य करने वाले कोंडागांव जिले के पांच आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा। सोशल मिडिया पर कुछ असामजिक तत्वों ने श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी-देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुए विडियो बनाकर वायरल किया गया था।

By ND kanker

Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 11:56:15 AM (IST)

Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 11:56:15 AM (IST)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपत्तिजनक वीडियो।
  2. पुलिस ने नाबालिग सहित 5 आरोपियों को किया अरेस्ट।
  3. हिंदू धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं को पहुंची ठेस।

डिजिटल डेस्क, कांकेर: श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी देवताओं के मूर्तियो के साथ आपत्ति जनक कृत्य करते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले एक नाबालिग एवं 05 आरोपितों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिन्दू धर्म के लोगों को पहुंची ठेस

अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थान में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त को सोशल मिडिया पर कुछ असामजिक तत्वों ने श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी-देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुए विडियो बनाकर वायरल किया गया था। इससे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान हुआ है और हिन्दू धर्म मानने वालो की भावनाओ को ठेस पहुंची है।

पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन

लिखित शिकायत पर से थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस की ओर से विशेष टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरसगांव, कोंडागांव के लिए टीम रवाना की गई।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोण्डागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से एक नाबालिग सहित संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष,सभी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!