Uncategorized
CSK vs KKR: ‘अपने शॉट्स खेलें, किसी और की तरह खेलने की कोशिश न करें’, कप्तान धोनी ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा


{“_id”:”67f9dfe0f2d270e2f10d4f6a”,”slug”:”csk-vs-kkr-don-t-play-like-someone-else-captain-dhoni-message-to-players-ajinkya-rahane-said-this-ipl-2025-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CSK vs KKR: ‘अपने शॉट्स खेलें, किसी और की तरह खेलने की कोशिश न करें’, कप्तान धोनी ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
धोनी और रहाणे
– फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सीएसके को आठ विकेट से शिकस्त दी। मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम को गहन चिंतन की जरूरत है और खिलाड़ियों को गलती देखकर सुधारनी होगी। उन्होंने बल्लेबाजों पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्हें अपने शॉट्स खेलने चाहिए, किसी और की बल्लेबाजी स्टाइल को कॉपी नहीं करना चाहिए। केकेआर ने सुनील नरेन (13 रन देकर तीन विकेट और 44 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन और शानदार गेंदबाजी से सीएसके को 59 गेंद रहते आठ विकेट से हरा दिया। नरेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।