Uncategorized

Cricket news: अंडर-16 प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में सरगुजा ने बिलासपुर को पारी और 79 रनों से दी शिकस्त | Cricket news: Surguja defeated Bilaspur by an innings and 79 runs

15 अगस्त विज्ञापन


मैच की शुरुआत सरगुजा की गेंदबाजी से हुई। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी (Cricket news) करने उतरी बिलासपुर की टीम सरगुजा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम केवल 25.5 ओवर में 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। सरगुजा के तेज गेंदबाज नैमुल्ला चिस्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए बिलासपुर के शुरुआती तीन अहम बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को पूरी तरह परेशान किया। वहीं युवा गेंदबाज लक्ष्य साहू ने भी अपने पहले स्पेल में दो विकेट लेकर बिलासपुर की पारी को जल्दी समेटने (Cricket news) में योगदान दिया। कप्तान निर्मल राय और रुद्र प्रताप ने भी क्रमश: दो और एक विकेट झटके। इसके जवाब में सरगुजा की टीम ने पहले इनिंग में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

टीम ने पूरे विकेट गंवाकर 260 रन बनाए और बिलासपुर पर 186 रनों की विशाल बढ़त बना ली। सरगुजा के ओपनर त्र्यम्बकेश्वर प्रताप सिंह ने 90 गेंदों में 70 रन की शानदार (Cricket news) पारी खेली। इसमें उन्होंने कई आकर्षक स्ट्रोक लगाए। मध्य क्रम के बल्लेबाज मानस सिंह धैर्यपूर्ण और क्लासिक अंदाज में 93 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम की पारी को मजबूत आधार दिया।

यह भी पढ़ें

Online fraud: बैंकिंग ऐप अपडेट करने का आया लिंक, क्लिक करते ही सोसायटी संचालक के खाते से कट गए 6.14 लाख रुपए

दूसरी पारी में भी नहीं टिक पाई बिलासपुर की टीम

186 रनों के बड़े अंतर को पाटने उतरी बिलासपुर की टीम दूसरी पारी में भी सरगुजा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई और सरगुजा ने यह मुकाबला एक पारी और 79 रनों के अंतर (Cricket news) से जीत लिया।

इस पारी में एक बार फिर नैमुल्ला चिस्ती ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। वहीं युग गोयल ने भी 3 विकेट लेकर बिलासपुर की पारी को धराशायी कर दिया।

यह भी पढ़ें

T-20 cricket: सीनियर टी-20 क्रिकेट में कृष और रणजी प्लेयर आशुतोष ने जड़े फिफ्टी, 84 रनों से हारा कोरिया

Cricket news: खिलाडिय़ों को दी बधाई

सरगुजा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव और सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने इस जीत के लिए टीम और कोच को बधाई दी। टीम के कोच अलंकार तिवारी (Cricket news) ने कहा कि सरगुजा के युवा खिलाडिय़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस टीम के मैनेजर अरुण सिंह हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!