Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ में नाइजीरिया से ड्रग्स की सप्लाई हो रही थी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नाइजीरिया से ड्रग्स की सप्लाई हो रही थी। आरोपी बीपी (ब्लडप्रेशर) मशीन के बॉक्स में छिपाकर रायपुर में कोकीन की डिलीवरी करते थे। 2 मई को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।

आरोपियों के कब्जे से 9.70 लाख रुपए नकद, 5 आईफोन, 3 चेकबुक समेत करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। यह नेटवर्क नाइजीरिया से संचालित होकर देश के अलग-अलग राज्यों में कोकीन की सप्लाई कर रहा था।

93 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने साल 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 36 मामलों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले 6 महीनों में आरोपियों के बैंक खातों से करीब 2 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। फिलहाल पुलिस इन ट्रांजेक्शनों की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि, पकड़ा गया नाइजीरियन आरोपी पहले भी 2024-25 में वीजा उल्लंघन के मामले में दिल्ली में जेल जा चुका है।

NDPS एक्ट में केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत अपराध क्रमांक 33/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस एंड-टू-एंड ऑपरेशन के जरिए कोकीन सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म कर दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!