Uncategorized

छत्तीसगढ़ में मंत्री का ‘साला’ बनकर ठग ने लगाया 22 लाख का चूना, मंत्रालय में नौकरी के नाम पर की धोखाधड़ी

15 अगस्त विज्ञापन


एक ठग ने खुद को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया और 22 लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली पुलिस ने ती …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 07:06:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 07:06:23 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में मंत्री का ‘साला’ बनकर ठग ने लगाया 22 लाख का चूना

HighLights

  1. खुद को मंत्री का बहनोई बताकर ठग ने 4 बेरोजगारों से ठगे 22.70 लाख रुपये
  2. ऑनलाइन और कैश के माध्यम से ली रकम, आरोपियों ने दिखाए फर्जी नियुक्ति पत्र
  3. कोतवाली पुलिस ने कुमार राम ठाकुर व उसकी पत्नी समेत 3 पर दर्ज किया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। एक ठग ने खुद को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया और 22 लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर अपराध दर्ज किया है। नगर निवासी समारू राम टंडन ने सिटी कोतवाली थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि अप्रैल 2025 में रायपुर में कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई से मिला। कुमार राम ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया। उसने मंत्रालय में अच्छी जान-पहचान होने का दावा किया।

किस्तों में ऐंठी लाखों की रकम

सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करते हुए उसने अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा भेजा। कुमार राम ने पांच लाख रुपये की मांग की। उसने अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी पूछा। पीड़ित ने अपने भाई पिंटू लहरे, भतीजे राजेश साहू और लोकनाथ चौहान के बारे में बताया। सभी का बायोडाटा कुमार राम ठाकुर को भेजा गया। कुमार राम ठाकुर के रायगढ़ आने पर उसे चार लाख रुपये दिए। शेष रकम ऑनलाइन माध्यम से नौ लाख बयानबे हजार पांच सौ रुपये भेजी गई।

गांव बुलाकर पीड़ितों को दिया झांसा

एक दिसंबर 2025 को कुमार राम ठाकुर ने उन्हें अपने गांव भद्ररसी बुलाया। वहां तीनों पीड़ित उसके घर पहुंचे। पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों ने नियुक्ति पत्र दिखाए। शेष रकम की मांग पर आठ दिसंबर 2025 को आठ लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये दिए गए। उम्मीदवारों को 12 दिसंबर 2025 तक डाटा ऑपरेटर पद पर जॉइनिंग का आश्वासन मिला, पर कुमार राम ठाकुर ने विधानसभा सत्र के कारण नियुक्ति रोकने की सूचना दी।

तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने लौटाने से मना कर दिया। पीड़ितों को पता चला कि तीनों आरोपितों ने कुल 22.70 लाख रुपये की ठगी की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है ताकि ठगी गई बड़ी रकम की बरामदगी की जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!