Uncategorized

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में चौथी समारोह से लौट रहे लोगों की पिकअप पलटी, 3 की मौत, कई घायल

15 अगस्त विज्ञापन


Surajpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 12:55:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 12:57:14 PM (IST)

HighLights

  1. उमझर घाट के पास हुआ हादसा
  2. करीब एक दर्जन लोग घायल
  3. फिलहाल मामले की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, बिहारपुर गांव के पंडो परिवार के लगभग 30 लोग पिकअप वाहन (MP 66 G 0850) में सवार होकर रसौकी गांव में चौथी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय उमझर घाटी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

मृतकों और घायलों की स्थिति

इस दुर्घटना में सीता कुंवर पंडो और रामशरण पंडो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बसंती पंडो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल करीब एक दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायलों का इलाज अंबिकापुर और जिला अस्पताल सूरजपुर में चल रहा है।

हादसे की वजह क्या रही?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना स्थल पर कच्ची सड़क और हालिया बारिश के कारण कीचड़ था। इसी वजह से वाहन फिसलकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

पुलिस की अपील

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें, क्योंकि नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों का बड़ा कारण बनती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!