छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जंगल से निकलकर एक हाथी बस्ती तक पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीण का हाथी से सामना हो गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज की है। जानकारी के अनुसार, बाकारूमा रेंज के ग्राम जमावीरा निवासी रतन गुप्ता उर्फ चंदन (60) शनिवार रात करीब 2 बजे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान जंगल की ओर से एक हाथी बस्ती के पास पहुंच गया। अचानक हाथी से सामना होने पर उसने रतन गुप्ता पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 129 हाथी मौजूद

शनिवार के रिकॉर्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 129 हाथी मौजूद हैं। इनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं। हाथियों के अलग-अलग दल अलग-अलग रेंज के जंगलों में विचरण कर रहे हैं।

बाकारूमा रेंज में 2-3 हाथियों की मौजूदगी

बाकारूमा रेंज में फिलहाल 2-3 हाथियों के अकेले विचरण करने की जानकारी है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। इसके बावजूद अचानक ग्रामीणों का हाथियों से सामना होने पर इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!