छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को महिला के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह खुद फंदे पर झूलती नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि, महिला सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

कोष्टापारा निवासी विशाखा देवांगन (22) की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसका पति शुभम देवांगन जूता चप्पल की दुकान में काम करता है। मंगलवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी सास घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो विशाखा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मोबाइल में मिला डेढ़ घंटे का वीडियो

पुलिस को मृतिका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। जांच में मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ है। वीडियो में विशाखा पंखे पर साड़ी बांधकर फंदा तैयार करती दिखाई दे रही है। कुछ सेकंड बाद उसका पैर फिसल जाता है और वह फंदे पर झूलने लगती है।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि वह खुद को बचाने के लिए फंदा काटने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाती।

रील बनाने के एंगल से भी जांच

घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता रील या वीडियो बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस एंगल से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। वीडियो समेत कई डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!