Uncategorized

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुल्हन को लेकर लौट रही कार के पलटने से मासूम की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे म …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 11:57:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 03:04:13 AM (IST)

चार पहिया वाहन पलटा, मासूम की मौत, कई घायल

HighLights

  1. दुल्हन को लेकर लौट रही कार के पलटने से मासूम की मौत
  2. कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
  3. अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

डबरीपारा मोड़ के पास हुआ हादसा, 11 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवन कार्यक्रम के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल अस्पताल में भर्ती, चालक फरार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही दर्री क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी में एक बालिका की मौके पर ही मौत होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में तराना रोड स्टेशन के पास बड़ा हादसा, रेलवे ब्रिज की मरम्मत के दौरान गार्डर सहित क्रेन नदी में गिरी, रेल यातायात प्रभावित

अन्य घायलों की हालत स्थिर

वहीं अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!