Uncategorized

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद तनाव, आरोपी को मिर्गी का दौरा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, उतई। उतई थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद क्षेत्र में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर तक तनाव जैसी स्थिति बनी रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा उतई के बंजारी पारा और उतई थाना में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

दुष्कर्म के आरोपित का पुलिस ने नगर में जुलूस भी निकाला। घटना के बाद कांग्रेस-भाजपा में राजनीति भी शुरू हो गई है।

ग्रामीणों ने देर रात उतई थाने का घेराव किया

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बढ़ती नशाखोरी की वजह से इस तरह की घटनाएं होने का आरोप लगाया। वहीं दुर्ग सांसद ने कहा कि यह घटना मानवता को कंलकित करने वाली है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात उतई थाने का घेराव किया।

हालांकि वे पुलिस की समझाइश के बाद लौट गए, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतता रहा।

पुलिस ने आरोपित का उतई नगर में जुलूस भी निकाला

बंजारी पारा क्षेत्र में शनिवार को भी पुलिस के जवान तैनात रहे। मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपित धनेश्वर साहू को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का उतई नगर में जुलूस भी निकाला। इसके बाद आरोपित का मुलाहिजा कराने पुलिस जवान उसे लेकर सिविल अस्पताल सुपेला पहुंचे।

जवान ने जूता सुंघाकर होश में लाने की कोशिश की

अस्पताल ले जाते समय आरोपित अचानक गश खाकर गिर गया। यहां तक कि उसके मुंह से खून निकलने लगा। साथ में गए पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। बाद में पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ता है। इस दौरान एक जवान ने अपना जूता सुंघाकर उसे होश में लाने की कोशिश की। फिर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

आरोपित धनेश्वर साहू का पारिवारिक जीवन शुरू से ही विवाद में रहा है। शराब सेवन और आए दिन विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। अन्य स्वजन भी उससे अलग रहते हैं।

सांसद और विधायक भी पहुंचे अस्पताल

पुलिस प्रशासन द्वारा मासूम बच्ची को इलाज के लिए शुक्रवार रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल रात में ही अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से मुलाकात कर पीड़ित बच्ची का हाल चाल जाना।

उन्होंने डॉक्टरों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर बच्ची का बेहतर इलाज करने कहा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दुर्ग महापौर अलका बाघमार भी शनिवार शाम अस्पताल पहुंची।

जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ.आशीषन मिंज ने बताया कि बच्ची के उपचार के लिए कलेक्टर के निर्देश पर दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

नशाखोरी की वजह से बढ़ रहीं घटनाएं

मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर कांग्रेस नेताओं के साथ उतई पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद थाना पहुंचकर आरोपित को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब व नशाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ गई है इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है। उन्होंने नशाखोरी पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई।

सांसद ने कहा नशे के कारण युवा भटके हुए

घटना को मानवता के लिए कलंकित करने वाला बताते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का जो दौर चल रहा है नशे के कारण युवा भटके हुए हैं। नशे पर रोक लगाने के लिए कड़ाई से कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- भिलाई में मासूम से दरिंदगी: चॉकलेट दिलाने के बहाने किडनैप और दुष्कर्म, विरोध में थाना घेरकर पुलिस पर पथराव

भूपेश बघेल ने कहा कानून का भय खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर कहा है कि मामूम के साथ हुए अनाचार की घटना पूरे समाज की अंतरात्मा पर लगा गहरा घाव है। उन्होंने कहा कि छग जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में अमानवीय अपराध का बार-बार सामने आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है।

प्रकरण में अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है। घटना की देर रात क्षेत्र के ग्रामीण थाना आकर आरोपित के विरुद्ध आक्रोश जाहिर कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस लौटा दिया।

-विजय अग्रवाल एसएसपी दुर्ग





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!