Uncategorized

छत्‍तीसगढ़ के जशपुरनगर में डीएपी के नाम पर किसानों को बेचा जा रहा था आर्गेनिक ग्रेनुअल, छापे में 17 टन अवैध खाद जब्‍त

15 अगस्त विज्ञापन


कृषि विभाग के उप संचालक एमआर भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खारीबहार के एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से आर्गेनिक खाद जमा कर,अवैध बिक्री …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 11:33:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 11:38:34 PM (IST)

खारीबहार में अवैध खाद की जांच करते अधिकारी, 29 जेएसपी 5: खाद की अवैध दुकान को सील करते अधिकारी। जनसंपर्क।

HighLights

  1. डीएपी के नाम पर किसानों को बेचा गया आर्गेनिक ग्रेनुअल।
  2. संयुक्त टीम ने छापा मार जब्त किया 17 टन अवैध खाद।
  3. कार्यवाही के बाद दुकान सील कर,जांच में जुटा प्रशासन।

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर। कृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबहार की संयुक्त टीम ने विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत खारीबहार में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित उर्वरक का जखीरा जब्त किया है। कृषि विभाग के उप संचालक एमआर भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खारीबहार के एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से आर्गेनिक खाद जमा कर,अवैध बिक्री की जा रही है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने खारीबहार में मकान को चिन्हित कर छापा मारा। जांच में कुल 342 बोरी लगभग 17.1 टन भूमि शक्ति (ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर) उर्वरक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में उक्त उर्वरक को किसानों के बीच डीएपी खाद के नाम पर बेचा जा रहा था।

इससे किसानों को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव राकेश पैंकरा द्वारा मौके पर पहुंचकर संपूर्ण उर्वरक भंडारण को सील कर दिया गया।

साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर को प्रेषित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि भगत ने बताया कि किसानों को केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक एवं कृषि आदान क्रय कर पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील भी की गई है।

इस छापामार कार्रवाई में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नन्दे भगत, उर्वरक निरीक्षक देवकांत अजगल्ले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किशन कुशवाहा एवं मुकेश सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!