छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोर ने बनाया हवस का शिकार

थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि पीड़िता के घर नाबालिग का आना जाना था और वह भी परिवार के सदस्य की तरह था। 13 मई की रात दोनों परिवार के लोग नाबालिग को बालिका के पास देखभाल के लिए छोड़कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने इस घृणित वारदात को अंजाम दिया।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 18 May 2025 06:44:19 PM (IST)
Updated Date: Sun, 18 May 2025 11:20:57 PM (IST)
HighLights
- पीड़िता के घर नाबालिग का आना जाना था और वह भी परिवार के सदस्य की तरह था।
- 13 मई की रात नाबालिग को बालिका के पास देखभाल के लिए छोड़कर बाहर गए हुए थे।
- इसी दौरान आरोपी ने इस घृणित वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग ने इस दुष्कर्म को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बच्ची को उपचार के बाद गुरुवार शाम पीड़ित को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार घटना 13 मई की है। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग ने अपने पड़ोसी के घर में रहने वाली मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। घटना उस समय हुई, जब बच्ची के माता-पिता विवाह समारोह में गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म को अंजाम देने वाले नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।
.jpg)




