Uncategorized
Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के धरने पर CM साय का पलटवार, बोले- कानून हाथ में लिया तो होगी सख्त कार्रवाई | Cm Sai Big Statement On Congress Indefinite Strike

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कर्नाटक दौरे के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक मामलों और कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि प्रदेश में जल्द ही यूसीसी लागू हो सकता है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
15 अगस्त विज्ञापन




