Uncategorized

Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की गिरफ्त में भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य, 5 दिन की रिमांड पर भेजा

15 अगस्त विज्ञापन


ED की टीम ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा और कुछ घंटे के भीतर ईडी ने भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन यानि 23 जुलाई की सुबह 11 बजे तक ईडी को रिमांड पर सौंप दिया गया।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 06:56:42 PM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 07:48:01 PM (IST)

ईडी की गिरफ्त में भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा और कुछ घंटे के भीतर ईडी ने भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन यानि 23 जुलाई की सुबह 11 बजे तक ईडी को रिमांड पर सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेश के निवास और ईडी दफ्तर के सामने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

भूपेश बोले- मालिक को खुश करने के लिए ईडी को भेजा

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेश करने की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कई विधायक व कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अदानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी है।

विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ईडी को भेजा गया है।

100 करोड़ के लेनदेन का आरोप

ईडी ने कोर्ट को बताया कि शराब घोटाला मामले में पूर्व में गिरफ्तार भिलाई के न्यू खुर्शीपार निवासी पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मीनारायण ने शपथ पत्र के साथ बयान दिया था कि शराब घोटाले का 100 करोड़ रुपये सहेली ज्वेलर्स के जरिए चैतन्य बघेल को दिए गए थे। इसके आधार पर चैतन्य की गिरफ्तारी की गई है और पूछताछ के लिए रिमांड की आवश्यकता है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!