टॉप न्यूज़राज्यरायगढ़

छाल पुलिस की कार्रवाई — पशुक्रूरता मामले में आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत भेजा गया रिमांड पर

मवेशी वध मामले में त्वरित जांच, आरोपी रामसाय सारथी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता/ 29 अप्रैल, रायगढ़ । थाना छाल पुलिस ने पशुक्रूरता और गौवंश वध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसाय सारथी (60) निवासी राजीव नगर खरसिया हाल मुकाम नवापारा थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

प्रार्थी नरेन्द्र कुमार चंद्रा द्वारा थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 26 अप्रैल को चरने छोड़ा गया उसका मवेशी दूसरे दिन ग्राम गड़ाईनबहरी रोड किनारे गड्ढे में मृत अवस्था में मिला। मौके पर मवेशी काटने में प्रयुक्त धारदार हथियार भी मिला, जिसे पहचानने और संदेह के आधार पर आरोपी रामसाय सारथी की भूमिका सामने आई। प्रार्थी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने तत्परता से जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में थाना छाल में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 04 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

“गौवंश के प्रति क्रूरता और उनके वध जैसे अपराधों पर शून्य सहिष्णुता है, ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

 

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!