रायपुर

छत्तीसगढ़ में गर्मी-उमस बढ़ी, राजनांदगांव में 35°C पारा:2 दिन बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, मानसून की वापसी शुरू होने लगी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग खत्म हो गया है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। राजनांदगांव में पारा 35°C तक पहुंच गया है। अगले 2-3 दिनों में भी बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। हालांकि, दो दिन बाद प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान करीब 24°C रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2°C ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 23.9°C रहा। दिनभर बारिश नहीं हुई। राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर में रात सबसे ठंडी पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 35°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 18°C रहा। पेंड्रा रोड में भी न्यूनतम तापमान 18.4°C रिकॉर्ड हुआ। यानी प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां दिन के समय गर्मी बढ़ रही है, वहीं सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में रात का मौसम ठंडा होने लगा है। बिलासपुर-दुर्ग में भी दिन में गर्मी बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.4°C, दुर्ग में 33.5°C और जगदलपुर में 32.6°C दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट पर दिन का तापमान 33.8°C रहा।
मानसून की विदाई शुरू मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून के लौटने के लिए मौसम अनुकूल होने की संभावना है। इसका असर यह होगा कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होंगी। हालांकि अगले दो दिनों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी रहेगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!