Uncategorized

CGMSC घोटाला: 22 जनवरी तक ED की कस्टोडियल रिमांड पर शशांक चौपड़ा, मनी ट्रेल को लेकर होगी पूछताछ

15 अगस्त विज्ञापन


CGMSC घोटाले में ईडी बड़ा कदम उठाने जा रही है। जेल में बंद मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चौपड़ा को 22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ हो …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Jan 2026 01:38:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jan 2026 01:38:10 PM (IST)

CGMSC (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन) घोटाले में बड़ा एक्शन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. CGMSC घोटाले में ईडी ने तेज की जांच।
  2. शशांक चौपड़ा को बताया जा रहा मास्टरमाइंड।
  3. 22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड की तैयारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। CGMSC (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन) घोटाले में बड़ा एक्शन होने जा रहा है। जेल में बंद शशांक चौपड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। शशांक चौपड़ा को इस बहुचर्चित घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, शशांक चौपड़ा मोक्षित कॉर्पोरेशन का संचालक है और घोटाले से जुड़े अहम लेनदेन व मनी ट्रेल को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जानी है। इसी सिलसिले में ईडी उसे विशेष कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान टेंडर प्रक्रिया, कमीशन, फर्जी सप्लाई और काले धन के नेटवर्क को लेकर सवाल किए जाएंगे। बुधवार को इस मामले में ईडी के अधिकारी और वकील विशेष कोर्ट पहुंचे। ईडी की कार्रवाई से घोटाले में शामिल अन्य लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!