Uncategorized

KBC: महज चंद सेकंड और 1 करोड़… बीजापुर में CRPF 196 बटालियन में तैनात बिप्लव बने करोड़पति

15 अगस्त विज्ञापन


सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ को दूसरा करोड़पति मिल गया है। माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 196वीं बटालियन मे …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 06:52:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Jan 2026 06:52:56 PM (IST)

बीजापुर में CRPF 196 बटालियन में तैनात बिप्लव बने करोड़पति

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ को दूसरा करोड़पति मिल गया है। माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 196वीं बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने एक करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया। उनकी तेज़ समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी, बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।

साथी जवानों के बलिदान पर भावुक

रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक होकर जिक्र किया। खेल के दौरान बिप्लव ने पांच लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए।

50 लाख के सवाल में ’50-50′

12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ‘ऑडियंस पोल’ का सहारा लिया। 25 लाख पर ‘संकेतसूचक’ लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में ’50-50′ का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब एक करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, ‘मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा,’ और सीधे ऑप्शन डी चुन लिया। जवाब बिल्कुल सही निकला और सेकंडों में बिप्लव एक करोड़ रुपये जीत गए।

जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद

यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके। एक करोड़ रुपये का सवाल था – स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? इसका सही जवाब था – ‘इसेयर’। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!