Uncategorized

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बादलों से मिली गर्मी से राहत

15 अगस्त विज्ञापन


नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

शनिवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण वातावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते आने वाले घंटों में कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में बारिश या तेज हवाएं चल सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में आया यह बदलाव आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!