Uncategorized

CG Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड; दिन में तेज धूप; अगले 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं

15 अगस्त विज्ञापन


प्रदेश में फरवरी शुरू होते ही मौसम तेजी से बदलने लगा है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, ल …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 06:47:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 06:50:13 AM (IST)

अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

HighLights

  1. प्रदेश में अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
  2. रायपुर में कल सुबह धुंध के आसार
  3. सुबह महसूस हो रही हल्की-हल्की ठंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और रात में ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड फिर से असर दिखा रही है। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी ऐसा है कि सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है।

हवा की गति कम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की गति कम होने और आसमान साफ रहने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, खासकर अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे मैदानी इलाकों में दोपहर के समय धूप तेज हो रही है।

यह भी पढ़ें- पति ने इंस्टाग्राम रील बनाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पारिवारिक कलह के चलते मौत को लगाया गले

अगले पांच दिनों का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम शुष्क ही बना रहेगा।रायपुर शहर में सुबह हल्की धुंध या ठंडक महसूस हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!