Uncategorized

CG: रायपुर में 27–28 मार्च को होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होगा आयोजन

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर में 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्थित समिति कक्ष में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

बैठक में जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन रायपुर साहित्य महोत्सव की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन राज्य और प्रवासी नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत करने का बेहतर अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रवासी छत्तीसगढ़ियों द्वारा युवाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें करियर और उद्यमिता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रवासियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यदि कोई प्रवासी किसी सेक्टर में निवेश या कार्य करने की सहमति देता है, तो उसके साथ एमओयू भी किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, स्टेट कैपिटल रीजन के सीईओ अंकित आनंद, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्याम धावड़े, चंदन कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!