Uncategorized

CG: राज्यपाल रमेन डेका ने योग दिवस पर IGKV परिसर में किया योगाभ्यास, बोले- योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

15 अगस्त विज्ञापन


12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जिसने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग व्यक्ति को शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का समग्र विकास संभव है और वह जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है।

योग दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के साथ स्वच्छ और हरित वातावरण भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और महापौर मिनल  चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नागरिकों के साथ योग और प्राणायाम कर नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!