{“_id”:”6957d4758340afcab502f1ab”,”slug”:”before-accusing-police-youth-released-video-before-committing-suicide-in-mungeli-2026-01-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CG: पुलिस पर आरोप लगाकर फंदे पर लटका युवक…सुसाइड से पहले बनाया वीडियो; बांग्लादेश में हिंदू की हत्या बनी वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुंगेली जिले के बामपारा गांव में 18 वर्षीय नरेश साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेली जिले से एक बेहद ही संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंगेली जिले के बामपारा गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक नरेश साहू ने कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ने अपनी परेशानियों का जिक्र किया है और अपनी मौत के लिए पुलिस को अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया है।