Uncategorized

CG News: तेज रफ्तार कार ने बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में सुबह तेज रफ्तार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, वहीं दो को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

Publish Date: Sat, 15 Nov 2025 07:00:57 PM (IST)

Updated Date: Sat, 15 Nov 2025 07:00:57 PM (IST)

तेज रफ्तार कार ने बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को मारी टक्कर (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया
  2. हादसे में एक की मौत जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  3. भीड़ ने गाड़ी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। सिवनी मार्ग में स्थित मझगवां गांव के पास सुबह तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, वहीं दो को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

मझगावं में हादसा उस समय हुआ जब तीन लोग बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ खड़ी महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सड़क किनारे से हटाकर प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस को सूचना दी। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और सड़क पर चक्काजाम कर विरोध किए।

पूरी तरह नशे में था युवक

भीड़ ने गाड़ी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी, इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक पूरी तरह नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। सूचना पर थाना पेंड्रा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भारी भीड़ के बीच से चालक को सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल गौरेला भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना के बाद मझगवां और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष् में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!