Uncategorized

CG News: नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जा, विभाग ने 50 लोगों को थमाया नोटिस, जानिए क्या कहा? | Notice to 50 people for illegal occupation of National Highway

15 अगस्त विज्ञापन


नेशनल हाईवे विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर नाली का निर्माण भी किया है लेकिन नालियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। कई दुकानदारों ने तो टिन शेड भी लगा लिया है। कुछ ने सड़क पर दुकान लगा रहे हैं। आने वाले दिनों मे नेशनल हाईवे में डिवाइडर भी बनाया जाएगा।

डिवाइडर के लिए प्रस्ताव वनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। वैसे ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।जिस हिसाब से सड़कों पर कब्जा है। डिवाइडर बनेगा तो सड़क और संकरी हो जाएगी। ऐसे में पहले कब्जा हटाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

औषधि प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, बिल बुक का अवैध संधारण के चलते मेडिकल का लाइसेंस निलंबित

सर्विस रोड पर पार्किंग

नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई गई है। लेकिन इस पर वाहन नहीं दौड़ रहे हैं। ट्रक सहित अन्य वाहन पार्क किए जा रहे हैं। अवैध पार्किंग से सड़क संकरी हो गई है। ज्यादा वाहनों की आवाजाही से परेशानी होती है।

नालियों के ऊपर रख रहे समान नेशनल हाईवे विभाग के मुताबिक नालियों के ऊपर सामान रखना गलत है। हालांकि विभाग ने नोटिस भेजा है और तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए है। जल्द ही नेशनल हाईवे विभाग कार्रवाई भी कर सकता है।

नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। 50 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। डिवाइडर निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति के बाद डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। – टीकम ठाकुर एसडीओ नेशनल हाईवे



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!