Uncategorized
CG News: नौकरी छोड़ी, प्रकृति अपनाई… प्राकृतिक खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसान की किस्मत, हो रही मोटी कमाई

जयकुमार की खेती में परंपरागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संतुलन साफ नजर आता है। वे जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और हरी खाद का नियमित उपयोग करते हैं। ढैंचा और सनई जैसी फसलों से हरी खाद, फसल अवशेषों से कम्पोस्ट, फेरोमोन ट्रैप, लाइट ट्रैप और ट्राइकोडर्मा जैसे जैविक उपाय उनकी फसलों को कीट और रोगों से सुरक्षित रखते हैं। इस यात्रा में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और कृषि विभाग रायगढ़ का तकनीकी मार्गदर्शन उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।
15 अगस्त विज्ञापन



