Uncategorized

CG News: शहर के मुख्य मार्गाें की स्ट्रीट लाइट बंद, शाम होते ही क्षेत्रों में पसर जाता है अंधेरा.. | Street lights on the main roads of the city are off

15 अगस्त विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में लगे स्ट्रीट लाइट की मॉनिटरिंग सही तरीके से नहीं की जा रही है। इसके कारण कई मुख्य मार्ग में इन दिनों रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। वैसे तो यह स्थिति शहर के गली-मोहल्लों की सड़क में आए दिन देखने को मिलता है, लेकिन इन दिनों शहर के कई मुख्य सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। पिछले करीब सप्ताह भर से यह देखने को मिल रहा है कि सत्तीगुढ़ी चौक से कोतरा रोड थाने तक अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद रहती है।

यह भी पढ़ें

CG News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में गंगा आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देखें…

CG News: हादसों का भी रहता है भय

इसके कारण इस मार्ग में अंधेरा पसरा रहता है। इसी तरह से चक्रधर नगर चौक से बोईरदादर चौक तक यह देखने को मिल रहा है कि कई स्ट्रीट लाइट बंद है तो कई चालू हैं जिसके कारण इस मार्ग में कई जगह में अंधेरा पसरा रहता है। चांदनी चौक से सर्किट हाऊस और चांदमारी मैदान से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के बीच भी स्ट्रीट लाइट का बुरा हाल है।

हालांकि ये सभी मार्ग शहर के मुख्य मार्ग है, लेकिन रात के समय इन मार्गाें पर अंधेरा पसरा होने के कारण लेागों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चक्रपथ से खर्राघाट मरीन ड्राइव तक भी अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है।

आवागमन करने वाले असुरक्षित महसूस कर रहे

रात के समय उक्त मार्गो में आवागमन करने वाले लोग इन मार्गों पर अंधेरा होने के कारण अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। बताया जाता है कि इसकी शिकायत भी समय-समय पर निगम से क्षेत्र के लोगों द्वारा की जाती है। इसके बाद भी ऐसी स्थिति निर्मित है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सड़कों में अंधेरा होने के कारण रात के समय इन मार्गो में हादसों का भय लोगों को सताते रहता है। कई बार तो छोटी-मोटी हादसे भी इन मार्गो में रात के समय हुई है। खास बात यह है कि मानसून दस्तक देने वाली है। बारिश के समय भी यदि इसी प्रकार की स्थिति रही तो लोगों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!