Uncategorized

CG News: बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री गजेंद्र यादव में ‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद, सांसद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन


राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर छत्तीसगढ़ में विवाद गहराता जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन स्थगित करने की घोषणा की, जबकि राज्य आयुक्त इं …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 08:09:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jan 2026 08:09:00 AM (IST)

‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद गहरा गया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जंबूरी आयोजन पर सांसद बृजमोहन ने स्थगन की घोषणा की।
  2. स्काउट गाइड अध्यक्ष पद को लेकर दो दावेदार आमने-सामने।
  3. बृजमोहन ने 10 करोड़ की अनियमितता का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। राज्य में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद गहरा गया है। संसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने को घोषणा कर दी।

मंगलवार की शाम इंटरनेट पर वायरल इस सूचना के बाद स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंदर जोत सिंह खालसा ने इंटरनेट मोहिया पर भ्रामक प्रचार बताते हुए मोर्चा खोल दिया। पूरे प्रकरण में बड़ी चुनौती केया रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी मुख्य है।

देनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद कर दिया गया है। इस आयोजन की नवा रापपुर में होना था, लेकिन गलत तरीके से बालोद में व्यवस्था की गई है। यदि आयोजन होता है तो यह शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होगी।

इस मामले में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते के ईओडब्ल्यू और एसीपी में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समेत अन्य पर एफआइआर करने और करने की मांग को थी।

गजेंद्र यादव- कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भिलाई में मीडिया से कहा कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। स्काउट गाइड का सालभर का कार्यक्रम पहले से तय रहता है। भारत स्क्वाउट गाइड छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्ताव आया है। जेम पोर्टल से कलेक्टर की अध्यक्षता में पांच करोड़ का टेंडर हुआ है। आरोप मिथ्या हैं। सरकार को बदनाम किया जा रहा है।

कार्यकारिणी ने तय किया स्थल- खालसा

खालसा स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालय आयोजन स्थल के विवाद पर अनभिज्ञता जता रहे है। उनका कहना है कि उन्हें रायपुर के पुराने प्रस्ताव की जानकारी ही नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य की कार्यकारिणी ने तय किया था कि आयोजन बालोद में किया जाए।

इतने लोगों के आने की संभावना

जंबूरी में देशभर के लगभग 12 हजर से 15 हजार वर रेंजरों के आगमन की संभावना है। 5,500 पहुंच चुके हैं। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और रोवर-रेंजरों के स्वागत को तैयार है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!