Uncategorized

CG के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘खाकी’ शर्मसार: नशे में धुत होकर ड्यूटी करते उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल, वसूली के भी लगे गंभीर आरोप

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, भटगांव। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर स्थित कृषि उपज मंडी में तैनात उपनिरीक्षक मनीष सिंह पोर्ते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका ड्यूटी के दौरान मंडी परिसर में उड़नदस्ता गाड़ी में नशे की हालत में नजर आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धान खरीदी के दौरान ड्यूटी का है मामला

बताया जा रहा है कि यह वीडियो धान खरीदी के दौरान ड्यूटी का है, जिसमें उपनिरीक्षक मंडी परिसर के भीतर ही सरकारी वाहन में नशे से धुत दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने न केवल अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मंडी की कार्यप्रणाली की साख पर भी असर डाला है।

पहला मामला नहीं

सूत्रों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, कॉलर पकड़कर धमकाने और अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हर बार माफी और आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

आरोप यह भी है कि उपनिरीक्षक नशे की हालत में उड़नदस्ता वाहन से घूम-घूमकर धान कोचियों और महुआ विक्रेताओं से अवैध वसूली करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इतने स्पष्ट आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

शुल्क की जगह व्यक्तिगत वसूली

जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र में धान के साथ महुआ का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। आरोप है कि मंडी शुल्क की जगह व्यक्तिगत वसूली की जाती है। मंडी समिति द्वारा हर वर्ष 70 से 100 छोटे व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं, लेकिन उनसे भी नियम अनुसार शुल्क नहीं लिया जाता।

बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच पहले से लंबित है, इसके बावजूद उन्हें संरक्षण मिलने के आरोप लग रहे हैं।

जल्द कार्रवाई होगी

“मैंने वीडियो और शिकायत देख ली है और बिलासपुर संयुक्त संचालक को प्रकरण की जांच के लिए भेज दिया है। जल्द कार्रवाई होगी।”

– महेंद्र सिंह सवन्नी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड, रायपुर

यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!