Uncategorized

CG के महिला एवं बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी, बाबू को ₹40 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा; ACB की बड़ी कार्रवाई

15 अगस्त विज्ञापन


जशपुरनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। अंबिकापुर से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 12:00:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Jan 2026 04:54:48 AM (IST)

सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. ACB ने गिरीश कुमार वारे को पकड़ा
  2. स्थानांतरण के बदले मांगी गई रिश्वत
  3. 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर: महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

naidunia_image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो कि दोकड़ा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि इस स्थानांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे ने उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये आरोपी को दे चुका था, जबकि शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

रिश्वत नहीं देने पर बाइक रख ली

पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य ने बताया कि जब उसने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसकी बाइक अपने कब्जे में रख ली। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मजबूर होकर उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित 40 हजार रुपये लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचा और रकम आरोपी को सौंपी, टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एंटी करप्शन टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी विधिवत जांच के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपित सहायक ग्रेड-2 को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

– प्रमोद खेसा डीएसपी



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!