Uncategorized

CG Crime: प्यार पूरा नहीं हुआ तो कपल ने लगाई फांसी, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र

15 अगस्त विज्ञापन


Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में असफल एक कपल ने फांसी लगाकर खुद को खत्म कर दिया। दोनों ने मौत को गले लगाने से पहले शादी की पूरी रस्म पूरी की।

By Mohan Kumar

Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 04:00:14 PM (IST)

Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 04:00:14 PM (IST)

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम में असफल एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने के पहले दोनों ने विवाह की रस्म पूरी की। युवती के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र मिला है। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर की है। ग्राम से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत के एक मचान में युवक- युवती का शव मिला। दोनों का शव अलग-अलग रस्सियों में फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को उतारा

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पूछताछ में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि युवक का नाम चक्रधर नागवंशी 20 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर है, वहीं युवती चंदा 18 वर्ष निवासी भैंसमा करमंदी की रहने वाली है। दोनों रिश्तेदार हैं और कल शाम से लापता था।

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता

रिश्तेदार होने की वजह से परिवार वालो को संभवत: यह रिश्ता मंजूर नही था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जली हुई लकड़ी मिली है। साथ ही युवती के गले में मंगलसूत्र एवं माथे पर सिंदूर लगा है। इसेस अनुमान लगाया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले दोनों ने शादी की थी। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: UP Katha Vachak Case: कथा वाचक पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का केस दर्ज, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!