Uncategorized

CG Crime news: आठ वर्षीय बच्चे का हत्यारा निकला नाबालिग दोस्त, हत्या कर पहाड़ पर फेंका था शव

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लखनपुरी में दो दिन पहले लापता 8 वर्षीय किशोर हरेश का शव गढ़ियापारा पहाड़ में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि हरेश की हत्या उसके नाबालिग दोस्त ने की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में शोक का माहौल है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 19 May 2025 07:56:26 PM (IST)

Updated Date: Mon, 19 May 2025 07:56:26 PM (IST)

बच्चे की हत्या के बाद से परिजन सदमे में हैं। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. लापता किशोर का शव पहाड़ में मिला
  2. हत्या का आरोपी नाबालिग दोस्त निकला
  3. पुलिस पूछताछ में खुला हत्या का राज

नईदुनिया न्यूज, चारामा। विकासखंड के लखनपुरी में घर से दो दिन पहले लापता 8 वर्षीय किशोर का गढ़ियापारा पहाड़ में लाश मिली है। उसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाबालिक दोस्त ही उसका हत्यारा निकला, जिसे हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामला चारामा थाना क्षेत्र के लखनपुरी गढ़ियापारा की बताई जा रही है, जहां के रहने वाले हरेश पिता अशोक विश्वकर्मा (8 वर्ष) कक्षा तीसरी का छात्र था। शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे से वह लापता था। हरेश घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। उसका कहीं पता नहीं चला।

परेशान परिजनों ने मामले की सूचना चारामा थाने में दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की। बताया गया कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक लड़के के साथ देखा था, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को नाबालिग से सुबह पूछताछ की। पुलिस के डर से नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसने हरेश की हत्या कर लाश को गढ़ियापारा पहाड़ में फेंक दिया है।

पुलिस ने शव किया बरामद

  • नाबालिग आरोपी के बताए अनुसार पुलिस की टीम सरपंच और ग्रामीणों सहित गढ़ियापारा पहाड़ पहुंची, जहां से हरेश का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पुराना होने के चलते शव के पास काफी तेज बदबू आ रही थी।
  • इस पूरे मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद हर कोई सकते में है। गांव में शोक है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस नाबालिग से हत्या की वजह और कारण जानने में लगी हुई है।


  • Source link

    15 अगस्त विज्ञापन
    विज्ञापन 1
    विज्ञापन 2
    विज्ञापन 3
    विज्ञापन 4
    विज्ञापन 5
    विज्ञापन 6
    विज्ञापन 7
    विज्ञापन 8

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!