CG Accident News: बालू से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत | tractor loaded with sand crushed a young man

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खुशीराम यादव ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे धनागर निवासी विजय यादव उत्तम प्रसाद सारथी की बालू लोड ट्रैक्टर क्रमांक सीजी13 बीबी-3798 को गांव में ही खड़ा कर घर चला गया था। इस दौरान अशोक यादव पिता सुंदरलाल यादव (46 वर्ष) ट्रेक्टर के पास में बैठा था, इस दौरान इस दौरान चालक ने जब ट्रैक्टर खड़ा किया तो उसके पहिए के नीचे पत्थर नहीं लगाया था।
CG Accident News: सड़क हादसों में नहीं लग रहा लगाम, सालभर में सड़क हादसे में 182 लोगों ने गवाईं जान
CG Accident News: चालक के खिलाफ FIR दर्ज
जिससे कुछ देर बाद ट्रैक्टर अचानक ट्रेक्टर ट्राली सहित पीछे की तरफ चलने लगा, जिसे देख अशोक यादव ने देखा कि अगर ट्रैक्टर पीछे की तरफ ढुलकता है तो मकान को नुकसान होगा, जिससे उसने आनन-फानन में उसे रोकने का प्रयास करने लगा। इस दौरान अशोक जब ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा इस दौरान उसका पैर फिसल गया इससे वह जमीन पर गिर गया, जिससे ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके सिर पर ही चढ़ गया है।




