Uncategorized

बस्तर ओलिंपिक 2025: आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी व हिंसा पीड़ित भी दिखाएंगे खेल कौशल

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: बस्तर ओलिंपिक-2025 (Bastar Olympics 2025) एक बार फिर सामाजिक सद्भाव और खेल भावना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में आत्मसमर्पण कर चुके करीब 500 माओवादी और हिंसा पीड़ित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 09:46:40 AM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 09:47:28 AM (IST)

उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा।

HighLights

  1. संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 11 से 13 दिसंबर तक
  2. उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने की समीक्षा
  3. 3.91 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: बस्तर ओलिंपिक-2025 एक बार फिर सामाजिक सद्भाव और खेल भावना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में करीब 500 समर्पित माओवादी और हिंसा पीड़ित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। यह पहल न केवल पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप और शांति की ओर बढ़ते जनजीवन की सकारात्मक तस्वीर भी पेश करती है।

उपमुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रविवार को राजधानी में बैठक लेकर 11 से 13 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के तैयारियों की समीक्षा की। जिला स्तरीय मुकाबलों से चुने गए करीब तीन हजार विजेता खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे।

बस्तर ओलिंपिक सामाजिक एकता का बड़ा मंच

खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलिंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं के सशक्तीकरण व सामाजिक एकता का बड़ा मंच है। बस्तरवासियों के साथ ही देश और दुनिया में बस्तर ओलिंपिक का अच्छा और सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। बैठक में खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संभागायुक्त डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के साथ बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ तथा खेल अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

3. 3.91 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था

बस्तर के प्रभारी खेल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि बस्तर ओलिंपिक के लिए संभाग के सभी 32 विकासखंडों के तीन लाख 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के दस हजार से अधिक विजेता खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भागीदारी की।

जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में फुटबाल, वालीबाल, कराटे, वेटलिफ्टिंग व बैडमिंटन व पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया सेंटर में हाकी के मैच होंगे। धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में कबड्डी, खो-खो, आर्चरी, एथलेटिक्स व रस्साकसी की स्पर्धाएं होंगी।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जोड़ें : विजय

गृह मंत्री विजय शर्मा ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों और अधिकारियों को इसे यादगार बनाने अपनी-अपनी भूमिका और कार्यों के अनुरूप दायित्वों का गंभीरता व सक्रियता से वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित करने स्थानीय लोगों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जोड़ा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को पिछले बस्तर ओलिंपिक के विजेताओं और इस बार के विजेताओं को यूथ-आइकान बनाकर ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में उनकी भागीदारी करने निर्देश दिए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!