Uncategorized

बोर्ड परीक्षा में किसान और क्लर्क के बेटों का कमाल: टॉप टेन में धमतरी के दो होनहार, भविष्य में बनना चाहते हैं IAS और इंजीनियर – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


धमतरी के सौरभ और समीर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में बनाई जगह

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 7 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर इन नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष के टॉप 10 में जिले के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी जगह बनाई है।

.

मगरलोड ब्लॉक के सौरभ जोशी और कुरूद ब्लॉक के समीर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया। इन दोनों छात्रों में से एक किसान का बेटा है। दूसरा छात्र सहकारी समिति में लिपिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी का पुत्र है। परिणाम घोषित होते ही दोनों छात्रों के घरों पर बधाई देने वालों की लंबी कतार लग गई।

छठवें स्थान पर रहे सौरभ जोशी

गगांव के पास स्थित बुडेनी गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सौरभ जोशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक (कुल 590 अंक) प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। उनके पिता डुमन जोशी शासकीय समिति में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सौरभ का कहना है कि उन्होंने प्रतिदिन 6–7 घंटे पढ़ाई की और मोबाइल का यूज केवल व्हाट्सएप और यूट्यूब से पढ़ने के लिए किया। उनका सपना है गणित विषय लेकर आगे पढ़ाई कर इंजीनियर बनना।

समीर साहू को मिला नवां स्थान

चरमूड़िया गांव के समीर साहू ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड में 97.83% अंक (कुल 587 अंक) प्राप्त किए और प्रदेश में नवां स्थान हासिल किया। समीर का कहना है कि उन्होंने इस वर्ष पढ़ाई को दोगुना कर दिया और प्रतिदिन 8–9 घंटे अध्ययन किया। उनके पिता भूषण साहू खेती करते हैं। समीर के परिवार में दादा-दादी, माता-पिता और भाई-बहन रहते हैं। वे भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं और इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर चुके हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!