छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में शासकीय भूमि से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया

15 अगस्त विज्ञापन

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में शासकीय भूमि से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया है। अभियान के तहत 23 मकानों को ध्वस्त कर कुल 7 एकड़ 75 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

टीम ने संबंधित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण किया, उसका सीमांकन कराया और अतिक्रमण की स्थिति का सर्वेक्षण किया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर भी दिया था।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने यह सुनिश्चित किया कि पूरी कार्रवाई कानून सम्मत और पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा जाए।

संयुक्त टीम ने शुरू की कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने सभी तैयारियां पूरी कीं। निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

7.75 एकड़ जमीन कराई मुक्त

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में 23 मकानों से अतिक्रमण हटाया गया और लगभग 7 एकड़ 75 डिसमिल भूमि मुक्त कराई गई। अतिक्रमण हटने के बाद मुक्त कराई गई भूमि को शासकीय अभिलेखों के अनुरूप सुरक्षित कर लिया गया है।

अवैध कब्जों पर सख्त प्रशासन

इस भूमि का उपयोग भविष्य में जनहित और विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!