Uncategorized

बिलासपुर में अचानक आई बाढ़ में 4 बच्चे बहे: तीन की मौत, मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान हुआ हादसा, एक की तलाश जारी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन


मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में 3 बच्चों की मौत

बिलासपुर के खोंगसरा इलाके में मरही माता मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। अचानक आई बाढ़ में चार बच्चे बह गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई है और एक बच्चे की तलाश जारी है। ये बच्चे एक ही परिवार के सदस्य हैं और बलौदाबाजार जिले

.

मृतकों में गौरी ध्रुव (13 साल), मुस्कान ध्रुव (13 साल) और नितांश ध्रुव (5 साल) शामिल हैं। परिवार के लोग बस से मरही माता के दर्शन के लिए आए थे। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम बच्चे की खोज में जुटी हुई है और राहत कार्य जारी है।

वहीं, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में भी 12 वर्षीय एक बालक एनीकट पार करते हुए नदी में बह गया। वह अपनी साइकिल के साथ एनीकट पार कर रहा था, तभी लीलगर नदी के उफान के कारण एनीकट के ऊपर से तेज बहाव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू कर दी है। खोजबीन अभी जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!