Uncategorized

बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज 15 मई तक बंद, एक लाख लोगों की आवाजाही प्रभावित; झेलनी होगी परेशानी

15 अगस्त विज्ञापन


बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 12:43:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 12:44:07 PM (IST)

1 अप्रैल से 15 मई तक बंद रहेगा बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज (AI Generated Image)

HighLights

  1. 45 दिनों तक चलेगा सड़क और ब्रिज मरम्मत कार्य
  2. रोजाना एक लाख लोगों की आवाजाही होती है
  3. मानसून से पहले जलभराव समस्या खत्म करने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेल प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण तारबाहर अंडरब्रिज में व्यापक मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते यह अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह अंडरब्रिज बिलासपुर स्टेशन यार्ड के समीप स्थित है और दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत अहम मार्ग माना जाता है।

सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए पहल

SECR रेलवे द्वारा इस मरम्मत कार्य को योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत के दौरान सड़क निर्माण, ब्रिज की पेंटिंग और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित

अंडरब्रिज बंद रहने की अवधि में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वाहन चालक चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज और हेमूनगर रोड ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। बिलासपुर मंडल के किमी 719/28-30 में स्थित इस मार्ग पर लगभग 45 दिनों तक कार्य जारी रहेगा।

रोजाना एक लाख लोगों की आवाजाही प्रभावित

तारबाहर अंडरब्रिज केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि करीब एक लाख लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। सिरगिट्टी, बन्नाकचौक, नगपुरा, चकरभाठा सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में 45 दिनों तक बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!