छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

बिलासपुर जिले में गुरुवार को एक युवक 20 फीट गहरे कुएं में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर जिले में गुरुवार को एक युवक 20 फीट गहरे कुएं में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और सीधे कुए में जा गिरा। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अमाली निवासी टुडेश्वर यादव (35) पिता नंदलाल यादव किसान था। गुरुवार को वह कुएं की दीवार पर बैठा था। इस दौरान अचानक वह गहरे कुएं में गिर गया, जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

लोगों ने बचाने का प्रयास किया, गहराई में डूब गया युवक पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक के कुएं में गिरते देखकर उसे बचाने की कोशिश की। उसे बाहर निकालने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, युवक गहराई में समा गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

बीड़ी पीते समय बिगड़ा बैलेंस पुलिस की शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और बैलेंस बिगड़ने से कुएं के अंदर समा गया। जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी जान चली गई।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!