छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायगढ़

रायगढ़ में जलाशय का गेट टूटा, नेशनल हाईवे पर सैलाब के हालात

रायगढ़ में जलाशय का गेट टूटा, नेशनल हाईवे पर सैलाब के हालात

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़ । जिले के भूपदेवपुर इलाके में स्थित बिलासपुर जलाशय का एक पुराना और जर्जर गेट अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई। गेट टूटते ही जलाशय का पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकलने लगा, जिससे पास से गुजरने वाले रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई।

हाईवे पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सडक़ किसी नदी की तरह नजर आ रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बहाव का असर आसपास के खेतों में भी देखा जा रहा है, जहां पानी घुसने से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय किसानों में चिंता का माहौल है।

अधिकारी जर्जर गेट से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से उस मार्ग पर आवागमन न करने की अपील की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!