बिलासपुर

बिलासपुर में चाकू लहराते युवती का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर तान्या अली होने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का चाकू लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ाती हुई और दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने नजर आ रही है। युवती कैमरे के सामने चाकू लहराती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा है कि वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल heyyy_tanny से स्टोरी पर लगाया गया था। हालांकि चाकू वाला वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी इसी युवती से जुड़ा सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया था। 2 दिन पहले गणेशोत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवतियां एक लड़की से सड़क पर मारपीट करती नजर आई थीं।

पुलिस ने मारपीट के वीडियो के आधार पर तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, माफी मांगने के बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था। इससे संबंधित खबर में बताया गया था कि युवती को पीटने वाली लड़कियों ने कान पकड़कर सॉरी कहा था। बीच सड़क जमीन पर पटका गया और लात-घूंसों से पीटा गया था। पुलिस ने थाने में उठक-बैठक कराई थी।

इसी बीच बिलासपुर में 2 युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है। वीडियो में सड़क किनारे 2 स्कूटी दिखाई दे रही है। दो युवती के शराब पीने का दावा किया जा रहा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग बताया जा रहा है।

शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रही युवती और घटनाओं की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!