अपराध

बिलासपुर में चाकू लहराते युवती का वीडियो वायरल, शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ाती और दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है। हालांकि, चाकू वाला वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर दावा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल heyyy_tanny की स्टोरी पर शेयर किया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में युवती सिगरेट पीते और धुआं उड़ाती हुए दिखाई दे रही है। उसके दूसरे हाथ में चाकू है और वह कैमरे के सामने इसे लहराती नजर आती है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गणेशोत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवतियां एक लड़की से सड़क पर मारपीट करती नजर आई थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, माफी मांगने के बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।

इसी बीच बिलासपुर में दो युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है। वीडियो में सड़क किनारे दो स्कूटी खड़ी दिखाई दे रही हैं। दो युवती के शराब पीने का दावा किया जा रहा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रही युवती और घटनाओं की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इससे संबंधित एक अन्य खबर के अनुसार, बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती को पीटने वाली 3 लड़कियों ने माफी मांगी थी। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी थी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!