अपराध

बिलासपुर के सिरगिट्टी में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपित हिरासत में

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपितों ने घायल युवक को कुछ दूर तक घसीटा और उसका शव फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) के रूप में हुई है। रविवार रात करीब नौ बजे फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद आरोपित उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गए। देर रात राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और वारदात से पहले आरोपितों तथा मृतक के बीच क्या हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। खून के निशान, चाकू और अन्य अहम सुरागों को टीम ने कब्जे में लिया है।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है। उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सिरगिट्टी पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के जरिए वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस मृतक और आरोपितों के बीच पुरानी रंजिश के साथ ही हत्या की तत्काल वजह की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!