Uncategorized

Bihar News: पटना में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; तीन गंभीर

15 अगस्त विज्ञापन


पटना में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी आरा के रहने वाले थे। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालू लोड ट्रक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इस कारण हादसा होता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और ट्रक चालक को गिरफ्तार करे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!