Uncategorized

भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ठप: धमतरी दौरे पर सरकार को घेरा, किसान चिंतित; अमित बघेल को बढ़ावा – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ठप बताया और आरोप लगाया कि सरकार अमित बघेल की गिरफ्तारी के मामले को बढ़ावा दे रही

.

बस्तर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के प्रवास पर थे। धमतरी के ग्राम लोहरसिंह रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भूपेश बघेल से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

भूपेश बोले- राज्य की कानून व्यवस्था बेहद खराब

उन्होंने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को बेहद खराब बताते हुए कहा कि कोई भी कुछ भी बोल रहा है और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे लगता है कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए खुद इसे बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इतनी टिप्पणियों के बाद भी सरकार का कोई बयान सामने नहीं आया है, जिसका अर्थ है कि सरकार खुद इसे बढ़ावा दे रही है।

पूर्व सीएम ने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की

मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान कटाई का समय है और किसान खेतों में व्यस्त हैं, लेकिन वे चिंतित हैं। किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिला, और महू रोग फैलने से वे दवाई छिड़काव करते-करते कर्ज में डूब गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दवाई विक्रेता इससे खूब मुनाफा कमा रहे हैं।

बघेल ने आगे कहा कि चार दिन बाद धान खरीदी शुरू होनी है, लेकिन न तो टोकन कट रहे हैं और न ही कोई तैयारी है, क्योंकि सरकारी बैंक और सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

बिहार चुनाव में परिवर्तन की लहर

इधर, भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव में परिवर्तन की लहर है। बिहार के नौजवान शिक्षा, रोजगार और पढ़ाई के नाम से बेहद नाराज और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से इस बार बिहार में परिवर्तन होगा। भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी भी हिंदू-मुसलमान करते हुए झगड़ा करने में लगी हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!